#nidafazli — Public Fediverse posts
Live and recent posts from across the Fediverse tagged #nidafazli, aggregated by home.social.
-
हर तरफ़ हर जगह बे-शुमार आदमी
फिर भी तन्हाइयों का शिकार आदमीसुब्ह से शाम तक बोझ ढोता हुआ
अपनी ही लाश का ख़ुद मज़ार आदमीहर तरफ़ भागते दौड़ते रास्ते
हर तरफ़ आदमी का शिकार आदमीरोज़ जीता हुआ रोज़ मरता हुआ
हर नए दिन नया इंतिज़ार आदमीघर की दहलीज़ से गेहूं के खेत तक
चलता फिरता कोई कारोबार आदमीज़िंदगी का मुक़द्दर सफ़र-दर-सफ़र
आख़िरी सांस तक बे-क़रार आदमी