न्यासा पुराना
शुरुआत हो तो ऐसी,
कि कहें सभी,
अगर ऐसी न की,
तो क्या ही की।
हर नई कामयाबी,
लाती है नई पहचान,
हर नई सफलता,
लाती है नई साँस।
नया तो है सब,
पर पुराने का है एहसास,
एहसास है ऐसा,
कि भुलाए न जाए।
भुलाए न जाए,
लेकिन दे ऐसा साथ,
नए समय में,
दे एक नया संसार,
लगे न्यासा पुराना।
#hindiPoem #Identity #lifepoetry #NewBeginning #NewJourney #NewStart #OldMemories #PoemWithPhilosophy #poembyme #poemlife #poemsbyme #poetry #poetrybyme #success #Work